खेल की खबरें | मुंबई इंडियन्स के लिए कमजोर कड़ी साबित हो सकती है स्पिन गेंदबाजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों की मौजूदगी मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियन्स को दमदार टीम बनाती है लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी इस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब बचाने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है।

मुंबई, 14 सितंबर बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों की मौजूदगी मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियन्स को दमदार टीम बनाती है लेकिन अनुभवी तेज गेंदबाज लसित मलिंगा और अच्छे स्पिनरों की कमी इस टीम के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) खिताब बचाने की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है।

टीम अबुधाबी की धीमी पिचों पर अपने ज्यादतर (आठ) मैच खेलेगी और इन परिस्थितियों से सामंजस्य बैठान उसकी सफलता के लिए जरूरी होगा।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.

कप्तान रोहित शर्मा और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक की ठोस सलामी जोड़ी के लिए बल्लेबाजी में मुंबई इंडियन्स की ताकत होगी, इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिस लिन भी जरूरत पड़ने पर बेहतर विकल्प होगें।

पिछली बार की विजेता टीम 19 सितंबर को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के लिए मैदान पर उतरेगी।

यह भी पढ़े | US Open 2020: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता दूसरी बार खिताब, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त.

सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, चोट से वापसी कर रहे हार्दिक पंड्या और कुणाल पंड्या जैसे बल्लेबाज टीम के मध्यक्रम को मजबूती प्रदान करेंगे। दूसरे टीमों की तुलना में यहां मुंबई का पलड़ा थोड़ा भरी होगा क्योंकि ये सभी बड़े शॉट खेलने में माहिर है।

उनकी मुख्य समस्या सही गेंदबाजी संयोजन बनाने में होगी, खासकर स्पिन विभाग में। तेज गेंदबाजी की बात करें तो मलिंगा व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से हट गये है। उनकी गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह पर दबाव अधिक होगा। पिछले सत्र में टीम के लिए सबसे ज्यादा 19 विकेट लेने वाले बुमराह चोट के कारण लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहे है।

विदेशी तेज गेंदबाजों में मिशेल मैक्लेनाघन और ट्रेंट बोल्ट बाएं हाथ से गेंदबाजी का विकल्प देते है जबकि नाथन कुल्टर नील गेंदबाजी हरफनमौला होंगे। ऑस्ट्रेलिया के जेम्स पैटिंसन के टीम में आने से विकल्प बढ़ा है। टीम में चयन को लेकर इन सबके बीच कड़ा मुकाबला होगा।

खिताब के सबसे मजबूत दावेदारों में एक इस टीम को हालांकि अच्छे स्पिनरों की कमी महसूस हो सकती है।

उनके पास कुणाल हैं, जो कामचलाऊ विकल्प की तरह है। टीम को पिछले सत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राहुल चाहर से उम्मीदें होगी। ऑफ स्पिनर जयंत यादव के लिए पिछला घरेलू सत्र अच्छा नहीं रहा ऐसे में यह देखना होगा कि उन्हें इस सत्र में कितने मैचों में मौका मिलता है।

कैरेबियाई प्रीमियर लीग में के फाइनल में चार विकेट लेकर ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को चैम्पियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले कीरोन पोलार्ड अपने कोटा का चार ओवर डाल सकते हैं। वह हालांकि पिछले कुछ सत्र से नियमित तौर पर गेंदबाजी नहीं कर रहे है।

मुंबई इंडियन्स के साथ पिछले 10 साल से जुड़े 33 वर्षीय 146.77 के स्ट्राइक रेट से 2755 रन बनाए हैं। पोलार्ड ने आईपीएल में 176 छक्के भी मारे हैं जो इस टीम के किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे अधिक है।

कोच महेला जयवर्धने ने एक हालिया साक्षात्कार में, रोहित के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि सहजता से बल्लेबाजी करने वाला यह कप्तान विपक्ष के बारे में अधिक से अधिक जानकारी जुटाना करना पसंद करता है।

टीम : रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पांड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिचेल मैक्लेनाघन, मोहसिन खान, नाथन कुल्टर नील, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\