एजेंसी न्यूज

MP Road Accident: मध्यप्रदेश के रायसेन में तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों को मारी टक्कर, पांच की मौत, 11 घायल

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानपुर शहर में सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बारातियों को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी.

MP Road Accident: मध्यप्रदेश के रायसेन में तेज रफ्तार ट्रक ने बारातियों को मारी टक्कर, पांच की मौत, 11 घायल
Road Accident (Photo Credit: ANI)

रायसेन (मप्र), 12 मार्च : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानपुर शहर में सोमवार रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई बारातियों को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हुए हैं. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : Karnataka Farmers Protest: ब्याडागी लाल मिर्च की कीमतों में गिरावट, हावेरी में किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

रायसेन के कलेक्टर अरविंद दुबे ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि यह घटना तब हुई जब होशंगाबाद जिले के आंचलखेड़ा से सुल्तानपुर के खमरिया गांव पहुंचे बारातियों को सड़क पर गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. घटना रात करीब 10 बजे हुई.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2024 08:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).