Corona Vaccination: भारत ने अमेरिका को छोड़ा पीछे, अब तक 8.70 करोड़ से अधिक लोगों को दी गई वैक्सीन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण वाला देश बन गया है। भारत में रोजाना औसतन 30,93,861 खुराकें दी जा रही हैं।
- Read in
- English
Corona Vaccination: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीकाकरण में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए भारत दुनिया में सबसे तेज टीकाकरण वाला देश बन गया है. भारत में रोजाना औसतन 30,93,861 खुराकें दी जा रही हैं. देश में अब तक कोविड-19 टीके की 8.70 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल 13,32,130 सत्रों में टीके की 8,70,77,474 खुराकें दी जा चुकी हैं.
इनमें 89,63,724 स्वास्थ्यकर्मियों कोविड-19 टीके की पहली खुराक जबकि 53,94,913 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी खुराक दी गयी हैं। वहीं, अग्रिम मोर्चे के 97,36,629 कर्मियों को पहली खुराक और 43,12,826 कर्मियों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।इसके अलावा 60 साल से ज्यादा उम्र के 3,53,75,953 लोगों को पहली खुराक और इसी आयुवर्ग के 10,00,787 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी हैं। वहीं 45 साल से 60 साल के बीच के 2,18,60,709 लोगों को पहली खुराक और 4,31,933 लोगों को दूसरी खुराक दी गयी है. यह भी पढ़े: Corona Vaccination: मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग लगवा सकेंगे कोरोना का टीका
पिछले 24 घंटे में 33 लाख से ज्यादा कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें दी गयी।देश में टीकाकरण अभियान के 81वें दिन (छह अप्रैल) को 33,37,601 लोगों को खुराकें दी गयी।देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और बुधवार को अब के सर्वाधिक 1,15,736 नए मामले सामने आए. नए मामलों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल की भागीदारी 80.70 प्रतिशत थी। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 55,469 मामले सामने आए। वहीं छत्तीसगढ़ में 9,921 और कर्नाटक में 6150 मामले आए। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी 8,43,473 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 6.59 प्रतिशत है.
पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में 55,250 मामलों की बढ़ोतरी हुई।देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,17,92,135 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में 59,856 लोग स्वस्थ हो गए. पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 630 लोगों की मौत हो गयी. इनमें आठ राज्यों की भागीदारी 84.44 प्रतिशत है. महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 297 लोगों की मौत हो गयी. पंजाब में संक्रमण से 61 लोगों ने दम तोड़ दिया.
देश में पिछले 24 घंटे में 11 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से किसी की मौत नहीं हुई. इनमें ओडिशा, लद्दाख, दमन और दीव, दादर और नगर हवेली, नगालैंड, मेघालय, सिक्किम, मणिपुर, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

