गुजरात के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नितिन पटेल, मांडविया के नामों को लेकर अटकलें
विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. इनमें उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य के कृषि मंत्री आर सी फल्दू और केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रूपाला एवं मनसुख मांडविया के नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं.
अहमदाबाद, 11 सितंबर : विजय रूपाणी (Vijay Rupani)के इस्तीफे के बाद गुजरात के नए मुख्यमंत्री को लेकर कयासों का दौर शुरू हो गया है. इनमें उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल, राज्य के कृषि मंत्री आर सी फल्दू और केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रूपाला एवं मनसुख मांडविया के नामों की अटकलें लगाई जा रही हैं. रूपाणी ने राज्य में विधानसभा चुनाव से करीब सवा साल पहले बगैर कोई विशेष कारण बताए मुख्यमंत्री पद से शनिवार को इस्तीफा दे दिया. भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने बताया, ‘‘पटेल, फल्दू, रूपाला और मांडविया के नामों की चर्चा चल रही है. लेकिन यह कहना असंभव है कि मुख्यमंत्री कौन बनेगा क्योंकि इस बारे में फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.’’
उल्लेखनीय है कि आनंदीबेन पटेल ने जब अगस्त 2016 में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तब यह कहा जा रहा था कि पटेल उनके उत्तराधिकारी होंगे, लेकिन आखिरी क्षणों में लिये गये एक फैसले में रूपाणी को इस शीर्ष पद के लिए चुन लिया गया रूपाणी के इस्तीफे के बाद नितिन पटेल को अगला मुख्यमंत्री बनाने की मांग सोशल मीडिया पर जोरशोर से शुरू हो गई. वहीं, पटेल की तरह ही प्रभावशाली पाटीदार समुदाय से आने वाले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया को भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे माना जा रहा है. यह भी पढ़ें : Gujarat New CM: बीजेपी विधायक दल की बैठक कल! गुजरात को रविवार को मिल सकता है नया मुख्यमंत्री, नितिन पटेल-मांडविया रेस में सबसे आगे
समुदाय के नेताओं ने हाल ही में यह मांग की थी कि अगला मुख्यमंत्री एक पाटीदार (समुदाय से) होना चाहिए. सूत्रों ने बताया कि प्रदेश भाजपा प्रमुख सी आर पाटिल को मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं माना जा रहा है. वह मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं. सूत्रों ने कहा कि भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव से एक साल पहले आनंदीबेन पटेल को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया था. उन्होंने कहा कि रूपाणी के साथ भी ऐसा ही किया गया और उनके उत्तराधिकारी दिसंबर 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

