ओडिशा में गर्भवती महिलाओं, एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों के लिए विशेष पृथक-वास सुविधाएं
यह कदम राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर स्थापित अस्थायी चिकित्सा शिविरों (टीएमसी) और पृथकवास केंद्रों (क्यूसी) के प्रबंधन के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत उठाया गया है।
भुवनेश्वर, 28 अप्रैल लॉकडाउन हटने के बाद राज्य में लगभग पांच लाख लोगों की वापसी का अनुमान लगाते हुए ओडिशा सरकार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में एलजीबीटी समुदाय के सदस्यों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष पृथकवास सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।
यह कदम राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत और शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर स्थापित अस्थायी चिकित्सा शिविरों (टीएमसी) और पृथकवास केंद्रों (क्यूसी) के प्रबंधन के लिए जारी दिशा-निर्देशों के तहत उठाया गया है।
अधिकारियों ने कहा कि ओडिशा ने अब तक 2.27 लाख बेड के साथ 7,102 टीएमसी की व्यवस्था की है।
अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके जेना ने कहा, ‘‘शिविरों में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए उचित योजना बनाई जाएगी। दिव्यंगजनों के लिए भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी।’’
जेना ने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और विकलांग लोगों की निजता, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए उनके शिविरों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
दिशानिर्देशों में कहा गया है, ‘‘किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जाए और ना ही इस तरह के किसी भी व्यवहार को सहन कर बढ़ावा दिया जाए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2020 07:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

