देश की खबरें | विधानसभा हंगामा मामले की जांच के लिए विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया जाए: चेन्नीथला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिख कर कहा है कि वर्ष 2015 में विधानसभा में हुए हंगामा मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए एक विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) की नियुक्ति की जानी चाहिए।

तिरुवनंतपुरम, एक अगस्त कांग्रेस नेता रमेश चेन्नीथला ने केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को पत्र लिख कर कहा है कि वर्ष 2015 में विधानसभा में हुए हंगामा मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच के लिए एक विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) की नियुक्ति की जानी चाहिए।

चेन्नीथला की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने सौम्या हत्या मामले और अभिनेत्री के यौन शोषण से जुड़े मामले को देख रहे एसपीपी को इस मामले को सौंपने का सुझाव दिया है।

बयान में कहा गया कि कांग्रेस नेता ने कहा कि चूंकि सत्तारूढ़ पार्टी विधानसभा हंगामा मामले को वापस लेने का प्रयास कर रही है, ऐसे में इस मामले में निचली अदालत में अगर किसी सरकारी अभियोजक अथवा वकील ने अथवा ऐसे किसी व्यक्ति ने इस पर बहस की जिसने मामले को वापस लेने का पक्ष लिया था तो मामला‘‘ मजाक बन कर रह जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि सरकारी वकील अथवा अभियोजक की नियुक्ति ‘‘न्याय तंत्र को परास्त करेगी और जन हित को नष्ट करेगी।’’

गौरतलब है कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट नीत विपक्ष पिछले कुछ दिनों से सामान्य शिक्षा मंत्री वी सिवनकुट्टी के इस्तीफे की मांग कर रहा है जो घटना में विधानसभा की संपति को नुकसान पहुंचाने के आरोपी हैं। विपक्ष ने कई बार विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार भी किया है।

वहीं मुख्यमंत्री ने इन मांगों को स्पष्ट रूप अस्वीकार करते हुए कहा है कि अदालत ने किसी व्यक्ति को दोषी नहीं माना है और न ही किसी को आरोपित किया है,इसलिए इस्तीफा देने का सवाल ही नहीं उठता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार