देश की खबरें | विशेष एनआईए अदालत ने आईएसआईएस साजिश मामले में छह लोगों को दोषी ठहराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मुस्लिम युवकों की भर्ती कर देश में अपना आधार बनाने की आईएसआईएस की आपराधिक साजिश के मामले में यहां विशेष एनआईए अदालत ने छह लोगों को दोषी ठहराया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अगस्त भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से मुस्लिम युवकों की भर्ती कर देश में अपना आधार बनाने की आईएसआईएस की आपराधिक साजिश के मामले में यहां विशेष एनआईए अदालत ने छह लोगों को दोषी ठहराया है।

पटियाला हाउस अदालत परिसर में एनआईए के विशेष न्यायाधीश परवीन सिंह ने बृहस्पतिवार को आदेश जारी किया।

यह भी पढ़े | Air India Express Dubai-Kozhikode Flight Skids Off Runway: केरल में विमान हादसा, दो हिस्सों में टूटा, हादसे के बाद दुबई और केरल से जारी हुए हेल्पलाइन नंबर.

एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि एजेंसी ने नौ दिसंबर, 2015 को आईपीसी और यूएपीए कानून की संबंधित धाराओं के तहत आईएसआईएस के आपराधिक षड्यंत्र के सिलसिले में मामला दर्ज किया था।

जांच के दौरान अनेक शहरों में तलाशी ली गयी और 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | Air India Express Plane Crash at Calicut Airport in Kozhikode: कोझिकोड विमान हादसे को लेकर पीएम मोदी ने केरल के सीएम पी. विजयन से फोन पर की बात, हालात का लिया जायजा.

एनआईए अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने भारत में खिलाफत स्थापित करने और आईएसआईएस के प्रति वफादारी दिखाने के लिए जुनूद-उल-खिलाफा-फिल-हिंद संगठन बनाया था। इसका मकसद आईएसआईएस के लिए काम करने के लिहाज से मुस्लिम युवकों की भर्ती करना और सीरियाई संगठन यूसुफ-अल-हिंदी के इशारे पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देना था।

एनआईए ने 2016-17 में 16 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\