देश की खबरें | गुवाहाटी के आईआईटी में कोरोना वायरस का पता लगाने और रोकथाम के लिए विशेष अभियांत्रिकीकृत सतह तैयार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह सितंबर गुवाहाटी के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के अनुसंधानकर्ताओं ने वायरस और उसकी सतह पर प्रोटीन के उभार के बीच के जैव अंतरफलक संबंधों का इस्तेमाल करके कोरोना वायरस का पता लगाने और उसके रोकथाम की प्रविधि विकसित की है।

अनुसंधानकर्ताओं की टीम के अनुसार कोरोना वायरस (सार्स कोव-2) अंदरूनी न्यूक्लीइक अम्ल से बना होता है जो कांटेदार ग्लाइकोप्रोटीन वाली सतह से ढका होता है, ऐसे में विशेष अभियांत्रिकीकृत सतह कोविड-19 का पता लगाने और उसके रोकथाम के लिए इस्तेमाल की जा सकती है।

यह भी पढ़े | Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो सेवा सोमवार से होगी बहाल, साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का काम जोरो पर.

जैव विज्ञान एवं जैव अभियांत्रिकी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर ललित एम पांडे ने कहा, ‘‘ अभी तक हम इस महामारी के परीक्षण के लिए एंटीबाडी आधारित जांच और आरटी-पीसीआर आधारित प्रविधि का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन लंबी जांच अवधि, अधिक लागत, जटिल प्रक्रिया एवं झूठे पोजिटिव एवं निगेटिव परिणाम इस प्रक्रियाओं की कुछ खामियां हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘वायरस सतह प्रोटीन उभार एवं इस सतह के बीच जैव अंतरफलक संबंध को कोरोना वायरस का शीघ्रता से पता लगाने के लिए खंगाला जा सकता है। ’’

यह भी पढ़े | COVID-19 Reinfection: बेंगलुरु में 27 वर्षीय महिला को एक महीने बाद फिर हुआ कोरोना, अस्पताल ने की पुष्टी.

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रोटीन उभार और संपर्क वाली सतह के बीच संबंध कोरोना वायरस के संक्रमण का अहम कदम है। इस प्रकार, सतह अभियांत्रिकी एक तरफ तो तीव्र खोज प्रविधि का रास्ता सुगम बनाएगा तो दूसरी तरफ यह इस वायरस के खिलाफ बहुत ही सुरक्षित प्रक्रिया होगी खासकर पीपीई के संबंध में। ’’

सतह संशोधन और जैव अंतरफलक संबंध वाले विश्लेषण पर केंद्रित इस टीम का अनुसंधान मैटेरियल्स साइंस एडं इंजीनियरिंग सी, अप्लाइड सरफेस साइंस, लांगमुइर, जे फिज.केम सी और एसीएस बायोमैटेरियल्स साइंस एडं इंजीनियरिंग में प्रकाशित हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)