देश की खबरें | पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ बलात्कार मामले में विशेष अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विशेष जनप्रतिनिधि अदालत ने हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दायर बलात्कार के चार मामलों में से एक में सुनवाई पूरी कर शुक्रवार को अपना फैसला 30 जुलाई के लिए सुरक्षित रख लिया।
बेंगलुरु, 18 जुलाई विशेष जनप्रतिनिधि अदालत ने हासन के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दायर बलात्कार के चार मामलों में से एक में सुनवाई पूरी कर शुक्रवार को अपना फैसला 30 जुलाई के लिए सुरक्षित रख लिया।
यह मामला हासन जिले के होलेनरसिपुरा की एक घरेलू सहायिका की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
रेवन्ना इस मामले में न्यायिक हिरासत में हैं, जिसकी पड़ताल विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा की गई थी और बाद में इसे सीआईडी को सौंप दिया गया था। पुलिस निरीक्षक शोभा ने जांच का नेतृत्व किया और 26 गवाहों के बयान दर्ज करते हुए एक विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किया।
मुकदमे के दौरान, अदालत ने रेवन्ना और सभी 26 गवाहों का परीक्षण किया। अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष दोनों ने आरोपपत्र की विषयवस्तु के आधार पर अपनी दलीलें पेश कीं।
विशेष लोक अभियोजक ने दलील दी कि सबूतों से स्पष्ट रूप से आरोपी का दोषी साबित होता है, जबकि रेवन्ना की कानूनी टीम ने जमानत का अनुरोध करते हुए अभियोजन पक्ष के दावों का खंडन करने का प्रयास किया।
हालांकि, रेवन्ना को जमानत नहीं मिल पाई है। उनकी याचिकाएं स्थानीय अदालत, कर्नाटक उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज कर दी गई थीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 07:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

