देश की खबरें | कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा के लिए बुलाया जाए विशेष विधानसभा सत्र: सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 25 अक्टूबर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने रविवार को कहा कि कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति पर चर्चा करने के लिए विधानसभा का एक विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए।

सिद्धरमैया ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि राज्य के लोग बारिश, कोविड-19 और भाजपा नीत सरकार में भ्रष्टाचार की तीन आपदाओं को झेल रहे हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Elections 2020: बीजेपी के अधिक सीट जीतने पर सीएम कुर्सी को लेकर JUD से हो सकता है टकराव.

उन्होंने कहा, “पिछले कुछ महीनों में बाढ़ के कारण किसानों की हालत खराब हुई है। उन्हें अपने घर और मवेशी खोने पड़े हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री को इस पर चर्चा के लिए तत्काल विधानसभा का सत्र बुलाना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि राज्य के लोग पहले से ही बाढ़ और महामारी से जूझ रहे हैं और अब उन्हें कर्नाटक भाजपा के भ्रष्टाचार का भी सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़े | Times Now-CVoter ओपिनियन पोल: बिहार चुनाव में बीजेपी मारेगी बाजी, NDA के पास ही रहेगी सत्ता- तेजस्वी यादव और चिराग पासवान का प्लान फेल.

सिद्धरमैया ने कहा कि इन मुद्दों पर चर्चा के लिए विधानसभा एक उचित मंच होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज