स्पेन की जीत के साथ ही जापान ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली । दोनों के बीच सोमवार को होने वाले मैच से शीर्ष दो टीमों का निर्धारण होगा ।
अपना सौवां मैच खेल रही स्पेन की हर्मोसो ने आकलैंड में खेले गए मैच में 13वें और 70वें मिनट में गोल दागे । वहीं टेरेसा एबेलेइरा ने नौवें मिनट में पहला गोल किया था । अल्बा रेडोंडो ने 69वें और 85वें मिनट में गोल किया ।
इससे पहले हिकारू नाओमोतो और ओबा फुजिनो ने पहले हाफ में दो मिनट के भीतर गोल करके जापान को कोस्टा रिका पर 2 . 0 से जीत दिलाई ।
इस मैच को देखने के लिये सात हजार से भी कम दर्शक मौजूद थे जबकि आकलैंड और सिडनी के मैचों में एक लाख से अधिक दर्शक उमड़े ।
जापान का सामना अब वेलिंगटन में स्पेन से होगा जबकि कोस्टा रिका की टक्कर जाम्बिया से होगी । जाम्बिया और कोस्टा रिका दोनों ग्रुप सी से नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो चुके हैं ।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY