Madhya Pradesh: दीवारों पर गुटखा थूकने पर एसपी ने चार पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से हटाया
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस थाने की दीवारों पर कथित तौर पर तंबाकू और गुटखा थूकने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को मैदानी ड्यूटी से हटा दिया गया है.
शहडोल, 11 दिसंबर : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पुलिस थाने की दीवारों पर कथित तौर पर तंबाकू और गुटखा थूकने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को मैदानी ड्यूटी से हटा दिया गया है. पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.
शहडोल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अवधेश गोस्वामी ने बताया कि गोहपरु थाने में तैनात उप-निरीक्षक नंदकुमार कुशवाहा, सहायक उप-निरीक्षक दिनेश द्विवेदी और देवेंद्र सिंह और प्रधान आरक्षक प्यारेलाल सिंह को मैदानी ड्यूटी से हटाकर लाइन हाजिर किया गया है. एसपी ने कहा कि बृहस्पतिवार को वह औचक निरीक्षण के लिए थाने पहुंचे थे तब उन्हें थाना परिसर में दीवारों पर थूक के धब्बे मिले. यह भी पढ़ें : COVID-19: मदुरै में बढ़ी सख्ती, मॉल और बैंक सहित इन तमाम स्थानों पर नहीं जा सकेंगे बिना टीकाकरण वाले लोग
अधिकारी ने कहा कि जब थाना प्रभारी से अस्वच्छता के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि कुछ कर्मियों को दीवारों पर थूकना बंद करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने अपनी आदत नहीं बदली. एसपी ने कहा कि चार दोषी पुलिसकर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई के तौर पर उन्हें मैदानी ड्यूटी से हटा दिया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

