देश की खबरें | सपा विधायक सुभाष पासी और उनकी पत्नी भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुभाष पासी पत्नी के साथ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।

लखनऊ, दो नवम्बर समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुभाष पासी पत्नी के साथ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने बताया कि सपा विधायक सुभाष पासी और उनकी पत्नी रीना ने प्रदेश मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। शुक्ल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधायक और उनकी पत्नी को सदस्यता दिलाई और पार्टी में आने पर स्वागत किया।

भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक समाजवादी पार्टी के विधायक सुभाष पासी एवं पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रीना पासी ने अपने समर्थकों के साथ मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सुभाष पासी एवं उनकी पत्नी रीना पासी सहित उनके समर्थकों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराते हुए सभी का पार्टी में स्वागत किया।

सिंह ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव तुष्टीकरण के चलते ऐसा बोल जाते हैं, जिससे देश को नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हंसते-हंसते फांसी का फंदा चुन लिया, भारत माता की जय, वंदे मातरम के साथ ही राष्ट्र व समाज के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी, सपा प्रमुख ने ऐसे सभी राष्ट्र भक्तों का अपमान किया है।

सिंह ने कहा जिस मोहम्मद अली जिन्ना ने देश के बंटवारे की नींव रखी, उस जिन्ना को अखिलेश यादव ने महान बताया और उसकी तुलना राष्ट्र को एक सूत्र में पिरोने वाले भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल से की है। उन्होंने पूछा कि आखिर अखिलेश यादव तुष्टीकरण के चलते देश को किस रास्ते पर ले जाना चाहते हैं?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एक समय था जब कांग्रेस,सपा और बसपा के लोग मंदिर जाने में डरते थे और तिलक लगाने में भी शर्म महसूस होती थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने तुष्टिकरण से राजनीति का स्तर गिराते हुए प्रभु श्री राम के अस्तित्व को भी नकार दिया, प्रभु श्री राम को काल्पनिक बता दिया।

उन्होंने कहा कि भारत देश राम के विचारों से चलता है, उनके त्याग और तपस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी आगे लेकर बढ़ रही है।

इससे पहले सपा ने ट्वीट कर बताया कि गाजीपुर जिले की सैदपुर सीट से विधायक पासी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

दो बार विधायक बने पासी पिछले कुछ समय से भाजपा नेताओं के संपर्क में थे और उनके किसी भी समय भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\