देश की खबरें | कैराना के सपा विधायक ने पुलिस में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन ने सोमवार को शामली में जिले के एक अधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने पुलिस पर भ्रष्टाचार और फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया। विधायक ने एक थाने के एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर (उप्र), दो नवंबर कैराना से समाजवादी पार्टी के विधायक नाहिद हसन ने सोमवार को शामली में जिले के एक अधिकारी को छह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने पुलिस पर भ्रष्टाचार और फर्जी मुकदमे दर्ज करने का आरोप लगाया। विधायक ने एक थाने के एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी है।

हसन ने जेल भरो आंदोलन और धरना देने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर भी जिला अधिकारियों की शिकायत की ।

यह भी पढ़े | तेजस्वी यादव ने कहा- 10 लाख लोगों को नौकरी देने के लिए अगर सीएम से लेकर मंत्रियों तक के वेतन में कटौती करना पड़ेगा तो किया जायेगा : 2 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

हाल ही में कैराना विधायक और उनके 40 समर्थकों के खिलाफ एक थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जहां वह एक मुकदमे के सिलसिले में गए थे।

अधिकारियों ने कहा कि विधायक ने शनिवार को धरना आयोजित करने की अनुमति मांगी थी लेकिन शांति भंग होने की संभावना के चलते अनुमति नहीं दी गई।

यह भी पढ़े | Gujjar Agitation in Rajasthan: कोटपूतली, पटवा, माधोराजपुरा सहित कई इलाकों में 24 घंटों तक इंटरनेट बंद.

सोमवार को हसन ने उप-संभागीय मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर कैराना के एसएचओ प्रेमवीर राणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

शामली की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संवाददाताओं से कहा कि जिला प्रशासन ने किसी धरने-प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी लेकिन ज्ञापन में उठाई गई उनकी मांग के संबंध में जांच कराए जाने का आश्वासन दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\