देश की खबरें | सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी गंभीर : गुरुग्राम के अस्पताल ने कहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में रखा गया हैं। अस्पताल ने यह जानकारी दी।
लखनऊ/गुरुग्राम, सात अक्टूबर समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की हालत लगातार गंभीर बनी हुई है और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू (गहन चिकित्सा इकाई) में रखा गया हैं। अस्पताल ने यह जानकारी दी।
अस्पताल की ओर से जारी स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि उन्हें जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं।
अस्पताल ने कहा, ‘‘मुलायम सिंह जी की हालत अब भी गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक औषधियां दी जा रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में उनका इलाज कर रही है।’’
अस्पताल के इस बुलेटिन को सपा ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है।
यादव (82) को पिछले रविवार को निम्न रक्तचाप और सांस लेने में तकलीफ की समस्या गंभीर होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को अस्पताल का दौरा किया और सिंह का कुशलक्षेम जाना।
सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल जाकर, आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत और कुशल क्षेम की चिकित्सकों से जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)