देश की खबरें | सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पद यात्रा निकालने से रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पद यात्रा निकालने का प्रयास कर रहे समाजवादी पार्टी नोएडा नगर (ग्रामीण) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शुक्रवार को सलारपुर स्थित कार्यालय में नजरबंद कर दिया।
नोएडा, 11 दिसम्बर केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पद यात्रा निकालने का प्रयास कर रहे समाजवादी पार्टी नोएडा नगर (ग्रामीण) के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने शुक्रवार को सलारपुर स्थित कार्यालय में नजरबंद कर दिया।
वही जिलाध्यक्ष वीर सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने गांव बाजपुर में मौन व्रत रख सत्याग्रह किया।
सपा नोएडा नगर (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष रेशपाल अवाना ने बताया कि केन्द्र सरकार के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज भूड़ा गांव में पद यात्रा निकालने के लिए सपा कार्यकर्ता सलारपुर स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए थे लेकिन पुलिस बल एवं पीएसी के जवान वहां पहुंच गए और कार्यकर्ताओं को कार्यालय में ही नजरबंद कर दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन किसानों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रहा है।
इस बाबत पूछे जाने पर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर जिले में धारा 144 लागू है और सपा के कार्यकर्ता बिना अनुमति के पद यात्रा निकालने जा रहे थे। इसलिए कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके कार्यालय में नजरबंद किया गया।
इस बीच गौतम बुद्ध नगर जिले में सपा के जिलाध्यक्ष वीर सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं ने बाजपुर गांव में शुक्रवार को मौन धारण कर सत्याग्रह किया।
सं
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)