देश की खबरें | दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ओडिशा से पूरी तरह वापस गया : मौसम विभाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बुधवार को ओडिशा से पूरी तरह वापस चला गया है। यहां मौसम केन्द्र ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भुवनेश्वर, 28 अक्टूबर दक्षिण-पश्चिम मॉनसून बुधवार को ओडिशा से पूरी तरह वापस चला गया है। यहां मौसम केन्द्र ने यह जानकारी दी।

इससे पहले सोमवार को मॉनसून सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, देवगढ़, संबलपुर, बारगढ़, स्वर्णपुर, बोलांगीर, नौपाड़ा जिलों तथा मयूरभंज, क्योंझर, अंगुल, बोउध, कंधमाल, कालाहांडी, नवरंगपुर और कोटद्वार जिले के कुछ हिस्सों से वापस चला गया था।

यह भी पढ़े | CAT 2020 Admit Card Released: कैट परीक्षा के लिए जारी हुए एडमिट कार्ड, iimcat.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड.

मौसम केन्द्र ने कहा कि इस साल 11 जून को ओडिशा में दस्तक देने वाला दक्षिण-पश्चिम मॉनसून राज्य के शेष भागों से भी वापस चला गया है। लिहाजा आज (बुधवार को) यह पूरे राज्य से वापस चला गया है।

केन्द्र ने कहा कि देश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा संबंधी गतिविधियों में कमी आने के मद्देनजर फिलहाल पूरे देश से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून वापस जा चुका है।

यह भी पढ़े | Mumbai Local Trains Update: मुंबई लोकल ट्रेन में जल्द ही सभी यात्रियों को मिल सकती है यात्रा की इजाजत, महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे को पत्र लिखकर मांगी अनुमति.

मौसम केन्द्र ने कहा कि पिछले साल 15 अक्टूबर को मॉनसून राज्य से वापस चला गया था । इस साल यह लगभग 15 दिन की देरी से वापस गया है।

भुवनेश्वर के स्थानीय मौसम केन्द्र के निदेशक एच आर बिस्वास ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून सामान्यत: 15 अक्टूबर के आसपास ओडिशा से वापस चला जाता है, लेकिन इस बार इसमें देरी हुई है।

मौसम केन्द्र ने इस साल के मॉनसून के बारे में बताते हुए कहा कि ओडिशा में एक सितंबर से 30 सितंबर तक 1,140.08 मि.मी. मौसमी बारिश हुई, जो दीर्घ अवधि औसत वर्षा 1,155.3 मि.मी के मुकाबले कुछ कम रही। लिहाजा एक जून से 30 सितंबर तक ओडिशा में 99 प्रतिशत दीर्घ अवधि औसत (एलपीए) बारिश हुई।

राज्य के 30 जिलों में से दो जिलों मल्कानगिरि (+43 प्रतिशत) और झारसुगुड़ा में (+25 प्रतिशत) अधिक वर्षा हुई जबकि पांच जिलों में कम बारिश हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\