देश की खबरें | दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम 16 जून से भारत दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम 16 जून से नौ जुलाई तक भारत दौरा करके एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी ।

नयी दिल्ली, 14 मई दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम 16 जून से नौ जुलाई तक भारत दौरा करके एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी ।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को कार्यक्रम की घोषणा की ।

वनडे मैच बेंगलुरू में और टेस्ट तथा टी20 मैच चेन्नई में खेले जायेंगे । दोनों टीमों ने आखिरी बार एक दूसरे के खिलाफ टेस्ट नवंबर 2014 में खेला था ।

श्रृंखला की शुरूआत एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर 13 जून को अभ्यास मैच के साथ होगा जिसमें दक्षिण अफ्रीका का सामना बोर्ड अध्यक्ष एकादश से होगा ।

वनडे मैच आईसीसी महिला चैम्पियनशिप 2022 . 2025 का हिस्सा हैं । वनडे मैच दोपहर 1 . 30 पर और टी20 शाम सात बजे शुरू होंगे ।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट श्रृंखला का कार्यक्रम :

13 जून : दक्षिण अफ्रीका बनाम बोर्ड अध्यक्ष एकादश अभ्यास मैच, बेंगलुरू

16 जून : पहला वनडे, बेंगलुरू

19 जून : दूसरा वनडे, बेंगलुरू

23 जून : तीसरा वनडे, बेंगलुरू

28 जून से एक जुलाई : टेस्ट मैच, चेन्नई

पांच जुलाई : पहला टी20 , चेन्नई

सात जुलाई : दूसरा टी20 , चेन्नई

नौ जुलाई : तीसरा टी20, चेन्नई ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\