दक्षिण अफ्रीका की घरेलू क्रिकेट में होगा बदलाव, दो-डिवीजन लीग प्रणाली होगी लागू

दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है जिसमें दो स्तरीय लीग प्रणाली को लागू किया जाएगा और मौजूदा छह टीमों फ्रेंचाइजी में और नौ टीमों को जोड़ा जाएगा. डेविड रिचर्डसन की अगुवाई वाली कार्यसमिति की सिफारिशों पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की सदस्य परिषद ने यह फैसला किया.

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Getty Images)

जोहानिसबर्ग, एक जनवरी: दक्षिण अफ्रीका के घरेलू क्रिकेट में बड़ा बदलाव होने जा रहा है जिसमें दो स्तरीय लीग प्रणाली को लागू किया जाएगा और मौजूदा छह टीमों फ्रेंचाइजी में और नौ टीमों को जोड़ा जाएगा. डेविड रिचर्डसन की अगुवाई वाली कार्यसमिति की सिफारिशों पर क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) की सदस्य परिषद ने यह फैसला किया. सीएसए के मुताबिक फरवरी 2020 में शुरू हुई इस प्रक्रिया को लेकर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट संघ (एसएसीए) के साथ भी विचार-विमर्श किया गया है.

सीएसए सदस्य परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष रिहान रिचर्ड्स ने कहा, ‘‘ कई वर्षों की प्रक्रिया के बाद घरेलू प्रतियोगिता के पुनर्गठन के लिए रिचर्डसन समिति की सिफारिश को स्वीकार करने का संकल्प पारित किया गया है. यह सीएसए और इसके सहयोगियों के लिए एक नए युग की शुरुआत है.’’

यह भी पढ़ें- खेल की खबरें | दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को पारी के अंतर से हराया

रिचर्ड्स ने कहा, ‘‘ सभी हितधारकों ने इस प्रस्ताव को समर्थन देकर साबित किया ह्रै कि इससे दक्षिण अफ्रीकी किकेट मजबूत होगा. हम उम्मीद करते है कि यह प्रणाली से हर स्तर पर सभी तक क्रिकेट को पहुंचाने में मददगार होगा.’’

सीएसए के मुताबिक , ‘‘ इस प्रणाली में दो स्तर में टीमों को बांटा जाएगा जिसमें आठ और सात टीमें होगी.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड