देश की खबरें | सौमित्र चटर्जी की हालत बहुत नाजुक और चिंताजनक
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 14 नवंबर प्रख्यात अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत बहुत नाजुक और चिंताजनक है। यहां शहर के निजी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों की टीम शनिवार को उनकी स्थिति बहाल करने के लिए अंतिम कोशिश कर रही है।

डॉक्टरों ने बताया कि दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित चटर्जी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं और प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं।

यह भी पढ़े | दिल्ली: प्रतिबंध के बाद भी पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में लोगों ने दिवाली पर पटाखे फोड़े: 14 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी शारीरिक प्रणाली प्रतिक्रिया नहीं दे रही है। चटर्जी की स्थिति पहले से और खराब हो गई है। वह जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा, " हमें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि वह प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। हम अपनी अंतिम कोशिशें कर रहे हैं। उनके परिवार ने भी यह मान लिया है। वह करीब-करीब वापस नहीं आने वाली स्थिति में हैं।"

यह भी पढ़े | Fire in Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फर्नीचर के घर लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां और पुलिस घटना स्थल पर मौजूद.

वह छह अक्टूबर को कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह बाद में संक्रमण मुक्त भी हो गए थे, लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)