Fire in Uttarkashi: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में फर्नीचर के हॉउस में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां और पुलिस घटना स्थल पर मौजूद
उत्तरकाशी के चिन्यलिसौर में पीपल मंडी में एक फर्नीचर के घर में लगी आग
देहरादून: दिवाली को लेकर जहां पूरा देश जश्न में डूबा हैं. वहीं आग लगने की घटनाएं भी घटित हो रही है. अब से कुछ समय पहले कोलकाता से खबर थी कि वहां एक स्लम इलाके में आग लग गई है. जिसकी वजह से कई घर जलकर राख हो गए. अभी भी आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. लेकिन अब तक आग पर काबू पाया नहीं जा सका हैं. क्योंकि आग की लपटे एक घर से दूसरे घर में बढ़ती जा रही है. वहीं आग लगने की खबर उत्तराखंड (Uttarakhand) के उत्तरकाशी से हैं. यहां एक फर्नीचर के हॉउस (Furniture House) में आग लग गई है.
न्यूज एजेंसी एनएनआई के अनुसार यह आग उत्तरकाशी (Uttarkashi) के चिन्यलिसौर में पीपल मंडी (Peepal Mandi) इलाके में स्थित एक फर्नीचर के हॉउस में आग लगी है. कहा जा रहा है जिस हॉउस में आग लगी है. उस हॉउस में फर्नीचर का कोई व्यापारी लकड़ी रखता था.जिसमें आग लगने के बाद आग भड़क गई. जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस के साथ ही दमकल को दी गई. यह भी पढ़े: Fire in Kolkata New Town: कोलकाता के न्यू टाउन स्लम इलाके में स्थित निवेदिता पल्ली में लगी भीषण आग, कई घर जलकर खाक
चिन्यलिसौर में फर्नीचर के घर में लगी आग:
Uttarakhand: Fire breaks out at a furniture house in Peepal Mandi at Chinyalisaur of Uttarkashi. Fire tenders and Police present at the spot. Fire fighting operations underway. More details awaited. pic.twitter.com/0Ne33rnFgN
— ANI (@ANI) November 14, 2020
फिलहाल आग पर दमकल विभाग की तरफ से काबू पाने की कोशिश जारी हैं. वहीं आग कैसे लगी है. फिलहाल वजहों का पता नहीं चल सका है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

