देश की खबरें | सोनिया, मनमोहन और राहुल ने सोमेन मित्रा के निधन पर दुख जताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर दुख प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मित्रा जनता के प्रति समर्पित नेता थे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 30 जुलाई कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर दुख प्रकट करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि मित्रा जनता के प्रति समर्पित नेता थे।

सोनिया गांधी ने एक बयान में कहा, ‘‘सोमेन मित्रा संकल्प और प्रतिबद्धता वाले नेता थे। उनके जाने से पश्चिम बंगाल और कांग्रेस दोनों ने एक मजबूत स्तंभ खो दिया है। वह जनता के लिए की गई सेवाओं के लिए याद किए जाएंगे।’’

यह भी पढ़े | उत्तराखंड में आठ IAS आधिकारी के साथ पांच PCS अधिकारियों का तबादला किया गया: 30 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मित्रा की पत्नी शिखा मित्रा को लिखे पत्र में कहा, ‘‘सोमेन मित्रा एक सम्मानित नेता थे जिनका पार्टी लाइन से इतर हर कोई सम्मान करता था। वह बेहतरीन सांसद और सात बार के विधायक थे।’’

सिंह ने कहा, ‘‘अपने लंबे राजनीतिक सफर में मित्रा ने लाखों लोगों की जिंदगी पर असर डाला। उनके निधन से पश्चिम बंगाल ने एक सम्मानित और समर्पित जन नेता खो दिया है।

यह भी पढ़े | Bakrid 2020: असम के कामरूप जिले में मस्जिद और ईदगाहों में 5 लोगों के साथ नमाज पढ़ने की मिली इजाजत.

उन्होंने पत्र में लिखा, ‘‘ मैं आपके और परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर आपको यह दुख सहन करने की शक्ति दे।’’

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘इस मुश्किल समय में सोमेन मित्रा के परिवार और मित्रों के प्रति मेरा पूरा स्नेह और सहयोग है। हम उन्हें स्नेह और सम्मान के साथ याद करेंगे।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मित्रा के निधन पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पश्चिम बंगाल कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, अनुभवी व वरिष्ठ नेता श्री सोमेन मित्रा जी की मृत्यु के समाचार ने मन व्यथित कर दिया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं परिजनों को इस मुश्किल घड़ी में दुख सहने का साहस दे। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मित्रा का बुधवार देर रात शहर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।

मित्रा जिस निजी अस्पताल में भर्ती थे, उससे जुड़े सूत्रों ने बताया कि ह्रदय और उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हुआ।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\