देश की खबरें | राष्ट्रपति के अभिभाषण पर सोनिया गांधी की टिप्पणी आदिवासी समाज और महिलाओं का अपमान: चंपई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आदिवासी समाज और देश की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।
जमशेदपुर, 31 जनवरी झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शुक्रवार को कांग्रेस पर आदिवासी समाज और देश की महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाया।
चंपई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच यह आरोप लगाया।
सोरेन ने कहा कि देश की सबसे पुरानी पार्टी इस बात को कभी स्वीकार नहीं कर सकती कि एक आदिवासी महिला ने देश के सर्वोच्च पद को हासिल किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह आदिवासी समाज का अपमान है। इसके साथ ही यह सभी महिलाओं का अपमान है।’’
राष्ट्रपति के अभिभाषण के तुरंत बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा को संसद परिसर में भाषण पर चर्चा करते देखा गया।
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो में सोनिया गांधी को कथित तौर पर यह कहते हुए सुना गया कि, “ राष्ट्रपति भाषण के अंत तक बहुत थक गई थीं। वह मुश्किल से बोल पा रही थीं, बेचारी।”
सोरेन ने पोस्ट में कहा, “देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी महिला के बारे में कांग्रेस यही सोचती है। यह कांग्रेसियों का चरित्र है, जो कभी आदिवासी धार्मिक संहिता को हटाते हैं और कभी विरोध कर रहे आदिवासियों पर गोलियां चलाते हैं। यही उनकी सच्चाई है।”
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)