देश की खबरें | बेटे ने फांसी लगा दी जान, मां व उसके प्रेमी पर मामला दर्ज

जींद, 29 दिसंबर हरियाणा के जींद जिले के हाट गांव में फंदे से एक युवक का लटका शव मिलने के बाद पिता की शिकायत पर पुलिस ने मरने वाले की मां तथा उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बतायसा कि हाट के रहने वाले अनुज (20) का शव बुधवार की देर शाम अपने घर में फांसी के फंदे से लटका मिला था। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से उतार कर सामान्य अस्पताल पहुंचाया।

मरने वाले युवक के पिता सुशील ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी मुकेश के के गांव के ही प्रवीन के साथ अवैध संबंध है, जिसे उसने अपने पास ही रखा है। उसने बताया कि उसका बेटा अनुज पिछले चार माह से रोहतक में मजदूरी कर रहा है, जो बुधवार दोपहर बाद घर वापस लौटा था।

सुशील ने बताया कि अनुज उसकी मां के प्रवीन के साथ संबंधों से खफा था और इसके चलते उसके बेटे ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशील ने आरोप लगाया कि मुकेश तथा प्रवीन ने उसके बेटे को आत्महत्या के लिए मजबूर किया है।

पुलिस ने सुशील की शिकायत पर मृतक की मां मुकेश तथा उसके प्रेमी प्रवीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य मामले में पुलिस ने बताया कि युवती के व्हाट्सएप पर अश्लील एसएमएस भेजने तथा मैसेंजर से कॉल करने और फर्जी फेसबुक आईडी बनाने के आरोप में इमरान खान नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)