एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | युवक की पीट पीटकर हत्या के मामले में कुछ संदिग्ध हिरासत में : पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कुछ लोगों द्वारा मारपीट के बाद एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

देश की खबरें | युवक की पीट पीटकर हत्या के मामले में कुछ संदिग्ध हिरासत में : पुलिस

जयपुर, 19 अगस्त राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कुछ लोगों द्वारा मारपीट के बाद एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि युवक का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

हरसोरा पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल गिरिराज सिंह ने कहा, "पोस्टमार्टम के बाद युवक का शुक्रवार रात को ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।"

उन्होंने बताया कि 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, इनमें से कुछ वन विभाग के कर्मचारी बताए जा रहे हैं, जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि बृहस्पतिवार रात कुछ लोगों ने तीन युवकों को बुरी तरह पीटा जिससे एक युवक की बाद में अस्पताल में मौत हो गई। युवक के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि वन विभाग की एक टीम ने उसे व दो अन्य युवकों को नारोल गांव में पकड़ा और उनकी पिटाई की। मृतक की पहचान वसीम (27) के रूप में हुई।

युवक के एक रिश्तेदार ने संवाददाताओं को बताया कि वसीम और दो अन्य लोग घर के मालिक की सहमति से एक घर के बाहर पेड़ काटने गए थे। लौटते समय इन लोगों को कुछ दूरी पर वन विभाग की टीम ने रोक लिया और उनकी जमकर पिटाई की।

पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल ले गई जहां वसीम की मौत हो गई।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2023 06:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).