देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोविड-19 निषेध क्षेत्रों से बाहर स्थित कुछ धार्मिक स्थल खुलेंगे कल से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोविड-19 निषेध क्षेत्रों से बाहर स्थित कुछ मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वार और गिरजाघर समेत विभिन्न धार्मिक स्थल करीब ढाई महीने के बाद सोमवार से सभी ऐहतियाती कदम उठाते हुए अपने दरवाजे श्रद्धालुओं के लिये खोलने की योजना बना रहे हैं।

जियो

भोपाल, सात जून मध्यप्रदेश में कोविड-19 निषेध क्षेत्रों से बाहर स्थित कुछ मंदिर, मस्जिद, गुरूद्वार और गिरजाघर समेत विभिन्न धार्मिक स्थल करीब ढाई महीने के बाद सोमवार से सभी ऐहतियाती कदम उठाते हुए अपने दरवाजे श्रद्धालुओं के लिये खोलने की योजना बना रहे हैं।

हालांकि, कोरोना वायरस से मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर एवं भोपाल सहित कुछ शहरों में अब तक धार्मिक स्थल खुलने के बारे में निर्णय नहीं लिया गया है।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 1282 नए मरीज पाए गए: 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश के प्राचीन शहर उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर को 11 सप्ताह के बाद सोमवार से सुबह आठ बजे से शाम छह बजे के बीच भक्तों के लिए फिर से खोला जायेगा, लेकिन मंदिर प्रबंधन से अनुमति लेने के बाद ही श्रद्धालु यहां प्रवेश और पूजा कर सकेगें।

देश में भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक महाकालेश्वर मंदिर कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के लगने से तीन दिन पहले 21 मार्च से श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया था।

यह भी पढ़े | दिल्ली: पूर्व राज्यसभा सदस्य शाहिद सिद्दीकी के भतीजी की हुई मौत, अस्पताल में बेड तक लेने के लिए CM अरविंद केजरीवाल को करना पड़ा था ट्वीट.

दूसरी तरफ ओंकारेश्वर मंदिर के ट्रस्टी राव देवेन्द्र सिंह ने बताया कि खंडवा जिले स्थित ओंकारेश्वर मंदिर भक्तों के दर्शन करने लिए 16 जून से खोला जाएगा। यह भी ज्योतिरलिंग है।

महाकालेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रशासक एस एस रावत ने बताया, ‘‘केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को कल से मंदिर में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने मंदिर में प्रवेश करने के लिए अपना नाम पहले से ही रजिस्टर किया हो।''

उन्होंने कहा कि मंदिर में एक घंटे में 350 भक्तों को ही महाकाल बाबा के दर्शन के लिए प्रवेश दिया जाएगा।

रावत ने बताया, ''एक दिन में अधिकतम 2,800 लोगों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।''

उन्होंने कहा कि एक दूसरे के बीच दूरी के मानदंडों का पालन किया जाएगा। हमने द्वारों पर 10 सैनिटाइज मशीनें लगा रखी हैं। हर दो घंटे बाद पूरे मंदिर एवं इसके परिसर को संक्रमणरोधित किया जाएगा और इसके लिए एक घंटे तक मंदिर में भक्तों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

उज्जैन कलेक्टर एवं महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर के साथ उज्जैन जिले स्थित काल भैरव मंदिर, फ्रीगंज स्थित गुरूद्वारा, कैथोलिक चर्च, जामा मस्जिद और मदीना मस्जिद भी केन्द्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए कल से खोले जाएंगे।

ग्वालियर संभाग के कमिश्नर एम बी ओझा ने बताया कि ग्वालियर संभाग के सभी जिलों में कल से सभी धार्मिक स्थान खोले जाएंगे। इसमें दतिया स्थित प्रसिद्ध पीतांबर पीठ :बगलामुखी मंदिर: भी शामिल है।

धार्मिक स्थल कल से खोलने के इसी प्रकार की रिपोर्ट प्रदेश के जबलपुर सहित अन्य शहरों से मिली है।

हालांकि, भोपाल कलेक्टर तरूण पिथोडे ने बताया कि भोपाल में आज सभी धर्म गुरूओं की बैठक हुई, लेकिन इसमें भोपाल जिले के धार्मिक स्थलों को खोलने पर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। अब अगली बैठक 12 जून को होगी और इसमें निर्णय लिया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\