विदेश की खबरें | कुछ माउथवाश कोविड-19 को रोकने में सहायक हो सकते हैं: अध्ययन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुछ माउथवाश और मुंह की सफाई के लिए उपयोग की जाने वाली एंटीसेप्टिक दवाएं इंसानों में कोरोना वायरस को निष्क्रिय कर सार्स कोविड-19 वायरस को फैलने से रोकने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। एक अध्ययन में यह पता चला है।

वाशिंगटन, 20 अक्टूबर कुछ माउथवाश और मुंह की सफाई के लिए उपयोग की जाने वाली एंटीसेप्टिक दवाएं इंसानों में कोरोना वायरस को निष्क्रिय कर सार्स कोविड-19 वायरस को फैलने से रोकने में सहायक सिद्ध हो सकती हैं। एक अध्ययन में यह पता चला है।

मेडिकल वायरोलॉजी की पत्रिका में प्रकाशित निष्कर्षों से पता चलता है कि इनमें से कुछ उत्पाद संक्रमण के बाद मुंह में वायरल लोड, यानी वायरस की मात्रा को कम करने के लिए उपयोगी हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | पाक अदालत ने शरीफ के खिलाफ ब्रिटेन के अखबारों में इश्तिहार प्रकाशित करने की अनुमति नहीं दी.

अमेरिका में पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन के शोधकर्ताओं ने मानव कोरोना वायरस को निष्क्रिय करने की क्षमता जानने के लिए कई माउथवाश और नेजोफेरिंजियल रिन्ज की जांच की।

टीम ने पाया कि इनमें से कई में कोरोना वायरस को बेअसर करने की क्षमता थी जिससे पता चलता है कि इन उत्पादों में कोविड-19 से संक्रमित लोगों द्वारा फैलने वाले वायरस की मात्रा को कम करने की क्षमता हो सकती है।

यह भी पढ़े | Boris Johnson to Resign Due to Low Salary: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दे सकतें हैं अपन पद से इस्तीफा, कम सैलरी हो सकती है वजह.

पेन स्टेट कॉलेज ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर क्रेग मेयर्स ने कहा, "जब तक हम वैक्सीन के विकसित होने का इंतजार करते हैं, तबतक प्रसार को कम करने के तरीकों की आवश्यकता है।"

मेयर्स ने कहा,"जिन उत्पादों का हमने परीक्षण किया, वे आसानी से उपलब्ध हैं और लोग अपनी दैनिक दिनचर्या में उन्हें उपयोग करते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका