देश की खबरें | हवा की गति बढ़ने से दिल्ली की वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हवा की रफ्तार बढ़ने से रविवार को दिल्ली में वायु की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ और अगले तीन दिनों तक इसके ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 27 सितंबर हवा की रफ्तार बढ़ने से रविवार को दिल्ली में वायु की गुणवत्ता में कुछ सुधार हुआ और अगले तीन दिनों तक इसके ‘मध्यम’ श्रेणी में बने रहने की संभावना है ।

वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान एवं अध्ययन प्रणाली (सफर) ने बताया कि पंजाब और सीमावर्ती क्षेत्रों में पराली जलाए जाने के छिटपुट मामले आए हैं लेकिन हवा की गति के कारण फिलहाल इसका उतना प्रभाव नहीं पड़ा है।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम 875 में नए मरीज पाए गए, पीड़ितों की संख्या राज्य में बढ़कर 1,69,985 हुई: 27 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली में रविवार को पिछले 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 117 रहा जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है। वहीं शनिवार को यह 165 था।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच एक्यूआई को संतोषजनक, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बेहद खराब’ तथा 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ माना जाता है।

यह भी पढ़े | Punjab: पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा- किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी विकल्पों को खंगाल रहा हूं.

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता मापने वाली एजेंसी ‘सफर’ ने कहा कि हवा की रफ्तार और राजस्थान में वर्षा के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक में कुछ सुधार हुआ है।

आगामी दिनों में मानसून की वापसी और हवा की गति कम होने से वायु गुणवत्ता खराब होने की आशंका है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड