देश की खबरें | विश्वभारती के कुछ आश्रमवासी स्वार्थी हैं : कुलपति
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय विश्वविद्यालय में नया विवाद पैदा करते हुए विश्वभारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती ने आश्रमवासियों के एक धड़े को स्वार्थी बताया है।
कोलकाता, पांच फरवरी केन्द्रीय विश्वविद्यालय में नया विवाद पैदा करते हुए विश्वभारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती ने आश्रमवासियों के एक धड़े को स्वार्थी बताया है।
विश्वविद्यालय के 2018 में कुलपति बने चक्रवर्ती बृहस्पतिवार को विश्वभारती महिला एसोसिएशन के गठन पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने दावा किया कि वह अपने अनुभव से बोल रहे हैं। कुलपति ने कहा, ‘‘आश्रमवासियों में काफी संख्या में लोग स्वार्थी हैं जो अपना हित साधने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं। गुरुदेव रबिन्द्रनाथ ठाकुर उनके लिए अपनी महत्वाकांक्षा पूरी करने की सीढी भर हैं। वे लोग अपने हित के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं।’’
विश्वभारती से लंबे समय से जुड़े रहे शांतिनिकेतन के निवासियों को आम तौर पर आश्रमवासी कहा जाता है।
तमाम विवादों का केन्द्र बिन्दू बने चक्रवर्ती ने रविवार को माना कि वह संस्थान के गौरव को बहाल करने में नाकाम रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘हम विश्वभारती के विरासत की रक्षा करने में असफल रहे। हम ठाकुर के विश्वभारती को उस तरह से बनाए रखने में नाकाम रहे, जैसा इसे होना चाहिए था। यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए बड़ी जिम्मेदारी है....’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2021 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

