हरियाणा में ब्लैक फंगस से अब तक 75 लोगों की मौत, 700 से अधिक उपचाराधीन: राज्य सरकार
हरियाणा में ब्लैक फंगस के कारण अब तक 75 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 734 से अधिक लोगों का प्रदेश के विभिन्न अस्पताल में उपचार चल रहा है. राज्य सरकार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. सरकार ने बताया कि अब तक हरियाणा में ब्लैक फंगस के कुल 927 मामले सामने आ चुके हैं.
चंडीगढ़, एक जून: हरियाणा में ब्लैक फंगस के कारण अब तक 75 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 734 से अधिक लोगों का प्रदेश के विभिन्न अस्पताल में उपचार चल रहा है. राज्य सरकार ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. सरकार ने बताया कि अब तक हरियाणा में ब्लैक फंगस के कुल 927 मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से सबसे अधिक गुरूग्राम जिले में 242, रोहतक में 214 और हिसार में 211 मामले शामिल हैं.
राज्य सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि 31 मई तक हरियाणा के विभिन्न अस्पतालों में 734 मरीज उपचाराधीन हैं.
बयान के अनुसार प्रदेश में 118 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है.
संबंधित खबरें
LPG की जमाखोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: देशभर में 12,000 छापेमारी, 15,000 से अधिक सिलेंडर जब्त
Tateeree Row: 'ततीरी' विवाद के बीच रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
Rahul Gandhi Attends Tanu's Wedding: राहुल गांधी ने निभाया अपना वादा, सोनीपत में किसान की बेटी तनु की शादी में हुए शामिल; देखें VIDEO
Rapper Badshah: विवादित गाने को लेकर रैपर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, हरियाणा में FIR दर्ज, लुक आउट नोटिस जारी
\