एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वर्ष 2021-22 सत्र में अब तक 695.67 लाख टन हुई धान की खरीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने देश भर के 94 लाख से अधिक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चालू 2021-22 विपणन वर्ष में अब तक 695.67 लाख टन धान की खरीद की है। खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जरुरी जानकारी | वर्ष 2021-22 सत्र में अब तक 695.67 लाख टन हुई धान की खरीद

नयी दिल्ली, 21 फरवरी केंद्र ने देश भर के 94 लाख से अधिक किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चालू 2021-22 विपणन वर्ष में अब तक 695.67 लाख टन धान की खरीद की है। खाद्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘अब तक 1,36,350.74 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य के साथ लगभग 94.15 लाख किसान लाभान्वित हुए हैं।’’

इसमें कहा गया है कि चालू 2021-22 विपणन वर्ष के 20 फरवरी तक लगभग 695.67 लाख टन धान की खरीद की जा चुकी है।

चालू विपणन वर्ष में 20 फरवरी तक अब तक की गई कुल खरीद में से अधिकतम 186.85 लाख टन धान पंजाब से खरीदी गई है जबकि 92.01 लाख टन छत्तीसगढ़ से, 70.22 लाख टन तेलंगाना से, 55.30 लाख टन हरियाणा से और 64 लाख टन उत्तर प्रदेश से खरीदा गया है।

धान विपणन सत्र आम तौर पर अक्टूबर से शुरू होता है और सितंबर तक चलता है।

वर्ष 2020-21 के विपणन सत्र के दौरान, सरकार ने 1,69,133.26 करोड़ रुपये के एमएसपी मूल्य पर 895.83 लाख टन धान की खरीद की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2022 09:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).