देश की खबरें | अब तक 3500 महिलाओं ने बिना ‘मेहरम’ के हज किया: नकवी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि अब तक करीब 3500 महिलाओं ने ‘मेहरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के बिना हज किया है।

नयी दिल्ली, 16 जुलाई केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि अब तक करीब 3500 महिलाओं ने ‘मेहरम’ (पुरुष रिश्तेदार) के बिना हज किया है।

उन्होंने यह भी कहा कि कि भारत में 100 प्रतिशत डिजिटल हज व्यवस्था के कारण हज सब्सिडी के ख़त्म होने के बावजूद भारतीय हज यात्रियों पर गैर-जरूरी आर्थिक बोझ नहीं पड़ा है।

नकवी ने भारत, सऊदी अरब के राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने एवं भारत की आजादी के भी 75 वर्ष होने के अवसर पर जेद्दा (सऊदी अरब) में भारत के वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित “अमृत महोत्सव” कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सम्बोधित किया।

उन्होंने कहा कि हज यात्रा, भारत-सऊदी अरब के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

नकवी ने कहा, ‘‘भारत संपूर्ण हज प्रक्रिया को 100 प्रतिशत डिजिटल, ऑनलाइन करने वाला दुनिया का पहला देश बना। डिजिटल, ऑनलाइन हज व्यवस्था से हज सब्सिडी ख़त्म होने के बावजूद हज यात्रियों पर कोई गैर-जरूरी आर्थिक बोझ नहीं पड़ा है और 2019 में भारत से रिकॉर्ड 2 लाख मुस्लिम बिना हज सब्सिडी के हज यात्रा पर गए।’’

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने बताया, ‘‘2018 में भारतीय मुस्लिम महिलाओं के "मेहरम" (पुरुष रिश्तेदार) के साथ ही हज करने की बाध्यता को खत्म किया गया। भारत से मुस्लिम महिलाएं 2018 से बिना "मेहरम" के हज यात्रा पर जा रहीं हैं।अब तक लगभग 3500 महिलाओं ने बिना "मेहरम" हज यात्रा की है।’’

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री ने बिना ‘मेहरम’ के हज पर जाने वाली महिलाओं का जो आंकड़ा दिया वह साल 2018 और 2019 का है क्योंकि 2020 और 2021 में कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत से हज यात्री हज के लिए नहीं जा सके।

नकवी ने हज के दौरान भारत के हज यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सऊदी अरब के शाह सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ और युवराज मोहम्मद बिन सलमान का धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और सऊदी अरब, वैश्विक शांति, तरक्की और समृद्धि के आदर्शों को साझा करते हैं। दोनों देशों के नेताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की नियमित द्विपक्षीय यात्राओं ने दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत किया है। अक्टूबर 2019 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सऊदी अरब की यात्रा ने दोनों देशों के संबंधों को नयी ऊर्जा और ऊंचाई दी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू