एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 33 की मौत, संक्रमित मामले बढकर 5455 हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 33 हो हो गई है और मंगलवार को इससे संक्रमित मामले बढ़कर 5455 हो गये।

देश की खबरें | बिहार में कोरोना वायरस से अबतक 33 की मौत, संक्रमित मामले बढकर 5455 हुए
जियो

पटना, नौ जून बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 33 हो हो गई है और मंगलवार को इससे संक्रमित मामले बढ़कर 5455 हो गये।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान औरंगाबाद एवं सारण जिले में एक—एक व्यक्ति की मौत होने से प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 33 हो गयी।

यह भी पढ़े | बिहार में लालू यादव का 11 जून को जन्मदिन 'गरीब सम्मान दिवस' के रूप में मनेगा, 72 हजार से ज्यादा गरीबों को कराया जाएगा भोजन.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 33 लोगों की मौत हुई है उनमें से बेगूसराय एवं खगडिया में 03—03, भोजपुर, पटना, सीतामढी, सिवान, वैशाली एवं सारण में दो—दो तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, दरभंगा, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्वी चंपारण, रोहतास, समस्तीपुर एवं शिवहर जिले में एक—एक मरीज की मौत शामिल है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 279 नए मामले प्रकाश में आने से मंगलवार को इस रोग के मामले बढ़कर 5455 हो गये ।

यह भी पढ़े | कोरोना के असम में 102 मरीज पाए गए: 9 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए 5455 मामलों में से पटना के 292, बेगूसराय के 282, खगडिया के 279, भागलपुर के 269, रोहतास के 255, मधुबनी के 239, मुंगेर के 216, कटिहार के 191, जहानाबाद के 180, सुपौल के 168, नवादा के 166, सिवान के 161, पूर्णिया में 149, बांका एवं गोपालगंज के 148—148, बक्सर के 144, दरभंगा एवं नालंदा 135—135, समस्तीपुर के 133, पूर्वी चंपारण के 131, मुजफ्फरपुर के 126, गया के 120, मधेपुरा के 116, शेखपुरा के 115, कैमूर के 113, सारण के 111, भोजपुर के 110, किशनगंज के 104, वैशाली के 100, सहरसा के 93, पश्चिम चंपारण एवं औरंगाबाद के 88—88, अररिया के 79, सीतामढी के 78, लखीसराय के 66, अरवल के 59, जमुई के 44 तथा शिवहर जिले के 24 मामले शामिल हैं।

बिहार में अबतक 1,05,588 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस संक्रमित 2770 मरीज ठीक हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2020 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).