देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात, निचले इलाकों में बारिश
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को ताजा हिमपात हुआ जिसकी वजह से श्रीनगर-लेह राजमार्ग को बंद करना पड़ा जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई।
श्रीनगर, 14 नवंबर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में शनिवार को ताजा हिमपात हुआ जिसकी वजह से श्रीनगर-लेह राजमार्ग को बंद करना पड़ा जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई।
अधिकारियों ने बताया कि आखिरी सूचना मिलने तक उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले, प्रसिद्ध स्की रिजॉर्ट गुलमर्ग और मध्य कश्मीर के पर्यटन केंद्र सोनमर्ग में ताजा हिमपात हुआ है।
यह भी पढ़े | Haryana: हिमाचल प्रदेश दौरे पर बीमार हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, सांस लेने में हो रही थी तकलीफ.
उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के जोजिला दर्रा और द्रास में भी बर्फबारी हुई है।
उन्होंने बताया कि बर्फबारी की वजह से अधिकारियों ने श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है, जो जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ता है और जोजिला दर्रे से गुजरता है।
यह भी पढ़े | बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने पाकिस्तान पर किया हमला, कहा- PAK लत्तखोर है.
अधिकारी ने बताया, ‘‘बर्फबारी की वजह से एहतियातन सड़क को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है।’’
इस बीच, कश्मीर घाटी के अधिकतर निचले इलाकों में बारिश हुई है जिससे तापामन नीचे चला आया है।
मौसम विभाग के कार्यालय के मुताबिक अगले दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा और शनिवार रात तथा रविवार को सबसे अधिक बारिश या बर्फबारी होगी।
उन्होंने बताया कि इसके बाद मौसम में सुधार होगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 14, 2020 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

