देश की खबरें | स्मृति ईरानी कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ईरानी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 जांच में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ईरानी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास मंत्री ईरानी ने उनके संपर्क में आए लोगों से जल्द से जल्द अपनी कोविड-19 जांच कराने का आग्रह किया।

यह भी पढ़े | दिल्ली के पर्यावरण मंत्री Gopal Rai ने कहा- दिल्ली निवासी कम से कम पांच लोगों को अभियान से जोड़ें और उन्हें रेड लाइट पर गाड़ी बंद करने के लिए प्रेरित करें.

उन्होंने ट्वीट किया, '' इस तरह की घोषणा के लिए शब्दों को तलाशना मेरे लिए असामान्य है, इसलिए यहां इसे मुझे सरल रखना है- मेरी कोविड-19 जांच पॉजीटिव आई है और जो लोग मेरे संपर्क में आए उनसे मेरा आग्रह है कि जल्द से जल्द अपनी कोविड-19 जांच कराएं।''

ईरानी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार किया था।

यह भी पढ़े | Delhi: परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने HSRP रजिस्ट्रेशन और कलर कोडेड स्टिकर पर की समीक्षा बैठक.

उनके द्वारा संक्रमित होने की घोषणा करते ही ट्विटर पर उनके जल्द स्वस्थ होने के संदेशों की कतार लग गई।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कोविड-19 से मुकाबला करने के बाद वह और मजबूत होकर सामने आएंगी।

पुरी ने टवीट किया, '' स्मृति ईरानी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसमें कोई शक नहीं है कि इस लड़ाई के बाद वह और मजबूत होकर सामने आएंगी।''

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया, '' स्मृति ईरानी जी, आपने हमेशा राष्ट्र के लोगों के लिए लड़ने में दृढ़ संकल्प प्रदर्शित किया है। मुझे पूरा भरोसा है कि कोविड-19 के खिलाफ युद्ध में भी आप वैसा ही दृढ़ संकल्प अपनाएंगी करेंगी और जल्द स्वस्थ होंगी।''

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और जितेंद्र सिंह के अलावा भाजपा नेता तेजस्वी सूर्या और पूनम महाजन ने भी ईरानी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\