देश की खबरें | स्मार्टफोन की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने चीन से कोई संबंध नहीं होने की बात कही:अमरिंदर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार को 50,000 स्मार्टफोन की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसका चीन के साथ कोई सबंध नहीं है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 28 जुलाई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार को 50,000 स्मार्टफोन की आपूर्ति करने वाली कंपनी ने स्पष्ट किया है कि उसका चीन के साथ कोई सबंध नहीं है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है।

सिंह ने पंजाब युवा कांग्रेस प्रमुख एवं उनकी टीम से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संवाद करते हुए यह कहा।

यह भी पढ़े | पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ 30 जुलाई को नई सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग का करेंगे शिलान्यास: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

युवा कांग्रेस ने युवाओं को मुफ्त स्मार्टफोन बांटे जाने के पार्टी के चुनावी वादे को पूरा करने में देर होने का मुद्दा उठाया।

सिंह ने 29 जून को कहा था कि उनकी सरकार इन स्मार्टफोन की आपूर्ति के लिये चुनी गई भारतीय कंपनी में चीन की भागीदारी की छानबीन करेगी।

यह भी पढ़े | Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के समय जमीन के नीचे रखा जाएगा टाइम कैप्सूल, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने खबरों का किया गया खंडन.

विज्ञप्ति में कहा गया है ये स्मार्टफोन सरकारी स्कूलों की 11 वीं और 12 वीं कक्षा की छात्राओं को बांटे जाने हैं। इनमें उन लड़कियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास स्मार्टफोन नहीं हैं, ताकि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उनके ऑनलाइन पठन-पाठन को प्रोत्साहित किया जा सके।

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच सिंह ने 29 जून को कहा था, ‘‘हम इसमें (कंपनी में) चीन की भागीदारी की और यह कितनी है, उसकी छानबीन करेंगे। उसके बाद कोई फैसला लेंगे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\