विदेश की खबरें | रूस में छोटे विमान ने की आपात लैंडिंग, सभी सवार सुरक्षित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में उड़ान भरने के बाद एएन-28 विमान लापता हो गया। राहत अभियान में शामिल हेलीकॉप्टरों ने एक खेत में विमान को देखा। विमान अपने पहियों पर उतरा था लेकिन फिर पलट गया। मौके से लिये गए एक वीडियो में विमान पलटा हुआ नजर आ रहा था।

अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी साइबेरिया के टोम्स्क क्षेत्र में उड़ान भरने के बाद एएन-28 विमान लापता हो गया। राहत अभियान में शामिल हेलीकॉप्टरों ने एक खेत में विमान को देखा। विमान अपने पहियों पर उतरा था लेकिन फिर पलट गया। मौके से लिये गए एक वीडियो में विमान पलटा हुआ नजर आ रहा था।

उन्होंने बताया कि यात्री और चालक दल के सदस्यों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और उन्हें हेलीकॉप्टरों के जरिये टोम्स्क ले जाया गया। अधिकारियों ने शुरू में विमान में 17 लोगों के होने की बात कही थी जिसे बाद में अद्यतन कर 19 बताया गया हालांकि एक बार फिर इसे संशोधित कर 18 का आंकड़ा दिया गया।

रूसी मीडिया की खबरों में कहा गया कि विमान के दो इंजनों में से एक के खराब होने के बाद चालक दल ने आपात लैंडिंग की।

एएन-28 सोवियत डिजाइन वाला टर्बोप्रॉप विमान है जो छोटी दूरी की उड़ान के लिये इस्तेमाल किया जाता है। रूस और कुछ अन्य देशों में कई बजट एयरलाइंस द्वारा इनका इस्तेमाल किया जाता है।

यह विमान स्थानीय सिला एयरलाइन का था और केड्रोवोय से टोम्स्क शहर जा रहा था।

चालक दल ने विमान के गायब होने से पहले किसी तरह की गड़बड़ी के संकेत नहीं दिए थे लेकिन उड़ान के दौरान उसकी आपातकालीन संकेतक लाइट सक्रिय थी, जो संकेत था कि विमान ने आपात लैंडिंग की है या वो दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

अधिकारियों ने इस बात की जांच शुरू कर दी है कि क्या एयरलाइन ने नियमों का पालन किया था।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\