Atlanta Plane Crash: अटलांटा में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत, जांच शुरू

अटलांटा में एक उपनगर के हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार सभी चारों लोग मारे गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

प्लेन क्रैश (Photo Credits: ANI)

शैंब्ली (अमेरिका), नौ अक्टूबर (एपी): अटलांटा (Atlanta) में एक उपनगर के हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में विमान में सवार सभी चारों लोग मारे गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अमेरिका के टेक्सास में सैन्य प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों चालक घायल

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) की ओर से बताया गया कि एकल इंजन वाला विमान ‘सेसना 210’ शुक्रवार को डेकाल्ब-पीचट्री हवाईअड्डे पर हादसे का शिकार हुआ और विमान में आग लग गई. उन्होंने बताया कि विमान में चार लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई.

अधिकारियों ने हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की है. हादसे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है. एफएए ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Weather Today: मुंबई में आज रहेगा उमस भरा मौसम, दोपहर बाद बूंदाबांदी की संभावना