जरुरी जानकारी | सेंसेक्स और निफ्टी में मामूली गिरावट, आरआईएल करीब दो प्रतिशत टूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच निवेशकों के थोड़ा सतर्क रुख अपनाने से घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मामूली गिरावट आयी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और मारुति जैसे शेयरों में गिरावट से बाजार थोड़े नुकसान में रहा।
मुंबई, 30 दिसंबर ओमीक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच निवेशकों के थोड़ा सतर्क रुख अपनाने से घरेलू शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मामूली गिरावट आयी। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस और मारुति जैसे शेयरों में गिरावट से बाजार थोड़े नुकसान में रहा।
तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 12.17 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,794.32 अंक पर बंद हुआ।
इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 9.65 अंक यानी 0.06 प्रतिशत के नाममात्र नुकसान के साथ 17,203.95 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के शेयरों में करीब दो प्रतिशत की गिरावट के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक नुकसान में रही। इसके अलावा टाटा स्टील, मारुति सुजूकी, बजाज फाइनेंस, सन फार्मा और भारतीय स्टेट बैंक भी नुकसान में रहे।
दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में एनटीपीसी, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, टाइटन, विप्रो और डा. रेड्डीज शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे।
यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में मिला-जुला रुख रहा।
इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.68 प्रतिशत घटकर 78.69 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2021 04:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

