देश की खबरें | एसएलसी योगेश्वर को 100 फीसदी मंत्री बनाया जाएगाः येदियुरप्पा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, एक दिसंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा से विधान परिषद के सदस्य सीपी योगेश्वर को 100 फीसदी मंत्री बनाया जाएगा। राज्य में बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार या फेरबदल होना है।

पार्टी का एक तबका योगेश्वर को मंत्रिमंडल में शामिल करने का विरोध कर रहा है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसानों के आंदोलन को मध्य प्रदेश के किसानों का समर्थन, दिल्ली के लिए कल करेंगे कूच.

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा, " योगेश्वर को शत प्रतिशत मंत्री बनाया जाएगा।"

इस पर येदियुरप्पा का आभार व्यक्त करते हुए योगेश्वर ने कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से ही मुख्यमंत्री उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए कह रहे हैं और इसका समय अब आ गया है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Updates in Maharashtra: महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप जारी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 4,930 नए मामले, 95 मरीजों की मौत.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उन्हें जो भी जिम्मेदारी (विभाग) देंगे, वह उसे पूरा करेंगे।

योगेश्वर ने 2018 का विधानसभा चुनाव चन्नापटना सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी के खिलाफ लड़ा था और हार का सामना करना पड़ा था।

माना जाता है कि कांग्रेस-जदएस के बागी विधायकों के मुंबई में रहने के दौरान उनका प्रबंधन करने में योगेश्वर ने अहम भूमिका निभाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)