एजेंसी न्यूज

एसकेएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं, लोगों से तमांग के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया

सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को 10 जून को यहां पलजोर स्टेडियम में प्रेम सिंह तमांग और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है.

एसकेएम ने पार्टी कार्यकर्ताओं, लोगों से तमांग के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का आग्रह किया
CM Prem Singh Tamang

गंगटोक, 8 जून : सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को अपने कार्यकर्ताओं और आम लोगों को 10 जून को यहां पलजोर स्टेडियम में प्रेम सिंह तमांग और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. तमांग 10 जून को दूसरी बार सिक्किम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. एसकेएम ने हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में राज्य की 32 सीट में से 31 पर जीत दर्ज की है.

पार्टी महासचिव पवन गुरुंग ने कहा, ''सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, संबंधित संगठनों/शाखाओं के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि माननीय मुख्यमंत्री पी एस तमांग और उनके नये मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह 10 जून को शाम चार बजे पलजोर स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.’’ उन्होंने कहा, ''हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता से अनुरोध करते हैं कि वे इस ऐतिहासिक अवसर पर उपस्थित रहें.'' यह भी पढ़ें : लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने वाला विधेयक 17वीं लोकसभा के भंग होने के साथ कालातीत हुआ

एसकेएम के पदाधिकारी ने कहा कि यह निमंत्रण सभी के लिए है और समारोह में शामिल होने के लिए किसी ‘पास’ की आवश्यकता नहीं है. शिक्षा विभाग ने 10 जून को मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा-व्यवस्था के तहत गंगटोक नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने का आदेश दिया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2024 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).