Sikkim State 50th Foundation Day 2025: सिक्किम राज्य के 50वें स्थापना दिवस पर द्रौपदी मुर्मू समेत अन्य राजनीतिक हस्तियों ने दी शुभकामनाएं
सिक्किम राज्य के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सीएम प्रेम सिंह तमांग, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राजनीतिक दिग्गजों ने शुभकामनाएं दीं. सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ पर मैं सिक्किमवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.
नई दिल्ली, 16 मई : सिक्किम राज्य के 50वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य के सीएम प्रेम सिंह तमांग, देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत अन्य राजनीतिक दिग्गजों ने शुभकामनाएं दीं. सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “सिक्किम राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ पर मैं सिक्किमवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.”
उन्होंने आगे बताया, “16 मई, 1975 हमारे इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ था. यह वह दिन था जब सिक्किम औपचारिक रूप से भारतीय संघ में शामिल हुआ और एक ऐसे भविष्य को लेकर आगे बढ़ा जो वादे, एकता और लोकतांत्रिक आकांक्षाओं से भरा था. इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर पर हम सुनौलो सिक्किम, समृद्ध सिक्किम, और समर्थ सिक्किम - एक स्वर्णिम, समृद्ध और सक्षम सिक्किम के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं. यह नजरिया हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के मिशन के अनुरूप है. हम एक साथ मिलकर एक ऐसा सिक्किम बनाने का काम करते हैं जो दूरदर्शी, समावेशी, पर्यावरण के प्रति जागरूक और अपनी पहचान और मूल्यों में गहराई से निहित हो. सिक्किम की ताकत यहां के लोगों में निहित है. हम भारत सरकार की भागीदारी को बहुत महत्व देते हैं, जिसका समर्थन हमारी यात्रा के हर कदम में सहायक रहा है. राज्य के स्वर्ण जयंती पर मैं हर सिक्किमवासी - युवा और वृद्ध, हर गांव और कस्बे से - का आह्वान करता हूं कि वे हमारे सपनों का सिक्किम बनाने के लिए नई ऊर्जा और समर्पण के साथ एकजुट हों.” यह भी पढ़ें : RBSE 10th 12th Result Date: जल्द आ सकता है राजस्थान बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट, बिना इंटरनेट ऐसे चेक करें परिणाम
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स हैंडल पर सिक्किमवासियों को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “सिक्किम के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई. सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अपने लोगों के प्यार के लिए पहचाना जाता है. भारत के सबसे अधिक पर्यावरण के प्रति जागरूक राज्यों में से एक के रूप में सिक्किम ने प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को प्रदर्शित करते हुए विकास के उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित किए हैं. मैं सिक्किम के निवासियों को समृद्धि और खुशहाली से भरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं.”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक विविधताओं से समृद्ध राज्य के स्थापना दिवस पर सिक्किमवासियों को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के कुशल नेतृत्व में सिक्किम राज्य विकास के सुपथ पर गतिमान रहे, प्रभु श्री राम से यही कामना है.”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लिखा, “सिक्किम के स्थापना दिवस पर मैं हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं देता हूं. विविध सांस्कृतिक विरासतों, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध परंपराओं से सुशोभित सिक्किम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में निरंतर प्रगति और उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे, ऐसी ईश्वर से प्रार्थना है.”
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बधाई देते हुए एक्स हैंडल पर लिखा, “सिक्किम के स्थापना दिवस पर मैं इस खूबसूरत राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. जैविक खेती, शिक्षा और जमीनी स्तर पर शासन में उल्लेखनीय प्रगति के लिए प्रसिद्ध, सिक्किम शाश्वत परंपरा में निहित विकास का उदाहरण है. सिक्किम के लोगों को आने वाले वर्षों में निरंतर शांति, समृद्धि और प्रगति का आशीर्वाद मिले.”
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से सम्पन्न सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं. भगवान बुद्ध की तपोभूमि रही यह पावन धरा देश का प्रथम पूर्ण ऑर्गेनिक राज्य होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन और सतत विकास का प्रेरणास्रोत है. सिक्किम ने अपनी विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए. ईश्वर से प्रार्थना है कि यह राज्य निरंतर शांति, समृद्धि और प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रहे और राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहे.”
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2025 09:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

