एजेंसी न्यूज

UP: गाजियाबाद में छह साल की बच्‍ची का बलात्कार कर हत्‍या करने के आरोपी का स्केच जारी

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर: जिले के साहिबाबाद थाना इलाके से छह साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने सोमवार को एक स्केच जारी किया.

UP: गाजियाबाद में छह साल की बच्‍ची का बलात्कार कर हत्‍या करने के आरोपी का स्केच जारी
UP Police (Photo: PTI)

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), पांच दिसंबर: जिले के साहिबाबाद थाना इलाके से छह साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने वाले आरोपी का पुलिस ने सोमवार को एक स्केच जारी किया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अपने घर के बाहर खेलते हुए लापता हुई बच्ची का शव दो दिसंबर की सुबह उसके घर से 30 मीटर दूरी से बरामद किया गया था. Uttar Pradesh: दूल्हे ने दहेज में मिले 11 लाख रुपये लौटाए, शगुन के तौर पर लिया एक रुपया. 

डॉक्टरों के एक पैनल द्वारा बच्ची के पोस्टमॉर्टम से पुष्टि हुई कि हत्या से पहले उसके साथ बलात्कार किया गया था और उसके जननांगों पर कुछ चोट के निशान पाए गए थे. पुलिस ने कहा कि भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था.

पुलिस ने कहा कि पड़ोसियों से जानकारी लेने और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी के बाद पुलिस ने आरोपी का एक स्केच जारी किया है. छह टीमें आसपास के इलाकों और अपराधी के संभावित ठिकानों पर छापा मार रही हैं.

उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक 36 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी है. पुलिस ने कहा कि कुछ और संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, जो स्केच से मिलते-जुलते हैं या जिनकी हरकत इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है.

पुलिस ने कहा कि इससे पहले उसके पिता ने साहिबाबाद थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी बेटी जो घर के बाहर खेल रही थी, लापता हो गई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2022 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).