जरुरी जानकारी | एसजेवीएन का मार्च तिमाही का मुनाफा 55 प्रतिशत बढ़कर 620 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 399.21 करोड़ रुपये रहा था।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 399.21 करोड़ रुपये रहा था।
शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही के दौरान उसकी कुल आय बढ़कर 1,084.96 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वर्ष की समान अवधि में 703.72 करोड़ रुपये थी।
वही कंपनी का कुल खर्च 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में घटकर 348.74 करोड़ रुपये रहा जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में उसका कुल खर्च 439.07 करोड़ रुपये था।
एसजेवीएन ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 10 रुपये के शेयर पर 40 पैसे प्रति शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।
एसजेवीाएन का मुख्यालय शिमला में है। यह भारत सरकार और हिमाचल प्रदेश सरकार का एक संयुक्त उद्यम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)