देश की खबरें | बैंक के ग्राहक सेवा केन्द्र में साठ हजार रुपये की लूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पलामू जिले के रेहला में सोमवार दोपहर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केन्द्र में धावा बोलकर अपराधी कथित रूप से साठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी है ।

मेदिनीनगर, 16 अगस्त पलामू जिले के रेहला में सोमवार दोपहर सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के ग्राहक सेवा केन्द्र में धावा बोलकर अपराधी कथित रूप से साठ हजार रुपये लूटकर फरार हो गये। यह जानकारी पुलिस ने दी है ।

पुलिस सूत्रों ने लूट की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि लुटेरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गये हैं और उन्हें पहचानने की कोशिश की जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार लुटेरे दो मोटरसाइकल पर सवार होकर ग्राहक सेवा केन्द्र पहुंचे थे।

ग्राहक सेवा केन्द्र के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि केन्द्र में घुसते ही लुटेरों ने उपस्थित ग्राहकों और कर्मचारियों के ऊपर पिस्तौल तान दी और काउंटर पर रखे 60,000 हजार रुपये लेकर फरार हो गये।

इस बीच विश्रामपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।

पुलिस ने घटना की प्राथमिकी रेहला थाना में दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\