रिलायंस JIO में छठा बड़ा निवेश, मुबाडला ने 9,093.60 करोड़ रुपये में 1.85 फीसदी हिस्सा खरीदा
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शुक्रवार को अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफार्म में अबू धाबी स्थित निवेश कंपनी मुबाडाला को 9,093.60 करोड़ रुपये में 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की. रिलायंस द्वारा बीते कुछ सप्ताह में यह छठा सौदा है, जिसके जरिए अब तक कुल 87,655.35 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं
नयी दिल्ली, 5 जून: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) ने शुक्रवार को अपनी डिजिटल इकाई जियो प्लेटफार्म (JIO) में अबू धाबी स्थित निवेश कंपनी मुबाडाला को 9,093.60 करोड़ रुपये में 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की घोषणा की. रिलायंस द्वारा बीते कुछ सप्ताह में यह छठा सौदा है, जिसके जरिए अब तक कुल 87,655.35 करोड़ रुपये जुटाए जा चुके हैं. इस धनराशि से समूह को कर्जमुक्त होने में मदद मिलेगी.
कंपनी ने एक बयान में बताया, "मुबाडला इन्वेस्टमेंट कंपनी (मुबाडला) जियो प्लेटफॉर्म में 9,093.60 करोड़ रुपये निवेश करेगी. इसके लिए इक्विटी मूल्य 4.91 लाख करोड़ रुपये और उद्यम मूल्य 5.16 लाख करोड़ रुपये आंका गया है."
यह भी पढ़ें: जनरल अटलांटिक ने रिलायंस के जियो प्लेटफॉर्म्स में 6,598 करोड़ रुपये का किया निवेश
इस निवेश के साथ जियो प्लेटफार्म्स ने फेसबुक, सिल्वर लेक, विस्टा इक्विटी पार्टनर्स, जनरल अटलांटिक, केकेआर और मुबाडला जैसे प्रमुख वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनियों और निवेशकों के जरिए छह सप्ताह से कम समय में कुल 87,655.35 करोड़ रुपये जुटाए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2020 10:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

