एजेंसी न्यूज

Telangana Shocker: मां के साथ सो रही 6 साल की बच्ची को उठा ले गया दरिंदा! रेप के बाद मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक चावल मिल में कार्यरत एक मजदूर ने एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

Telangana Shocker: मां के साथ सो रही 6 साल की बच्ची को उठा ले गया दरिंदा! रेप के बाद मासूम की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

करीमनगर (तेलंगाना), 14 जून : तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में एक चावल मिल में कार्यरत एक मजदूर ने एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी. पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 'पोक्सो' के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है.

रामागुंडम पुलिस आयुक्त एम. श्रीनिवासुलु ने बताया कि मध्य प्रदेश का रहने वाला आरोपी बलराम (35) पेद्दापल्ली जिले के सुल्तानाबाद में एक चावल मिल में मजदूर के रूप में काम करता था. उन्होंने कहा, ''आरोपी आज तड़के चावल मिल परिसर स्थित एक शिविर में अपनी मां के साथ सो रही छह साल की बच्ची को उठा ले गया. उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और जब लड़की ने शोर मचाया तो उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी.'' यह भी पढ़ें : पॉक्सो मामले में अगर येदियुरप्पा जल्द ही सीआईडी के सामने पेश हों तो अच्छा होगा : गृह मंत्री

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया. उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि बलात्कार और हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है, साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. आयुक्त ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).