देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में बोरवेल में गिरा छह साल का लड़का

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. होशियारपुर के गढ़दीवाला के समीप बहरामपुर में रविवार को छह साल का लड़का 100 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

होशियारपुर (पंजाब), 22 मई होशियारपुर के गढ़दीवाला के समीप बहरामपुर में रविवार को छह साल का लड़का 100 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है।

यह घटना उस वक्त हुयी जब बच्चा खेत में खेल रहा था और इसी दौरान कुछ आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए । इस पर वह भागते हुये बोरवेल शाफ्ट पर चढ़ गया। बोरवेल शाफ्ट जूट के बोरे से ढका हुआ था और लड़के का वजन नहीं झेल पाया, जिससे वह गड्ढे में गिर गया। यह लड़का प्रवासी मजदूरों के परिवार का है।

अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त समेत जिला प्रशासन के दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक दल को भी बुलाया गया है।

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और वह जिला प्रशासन के लगातार संपर्क में हैं।

मान ने ट्वीट किया, ‘‘होशियारपुर में छह साल का लड़का ऋतिक एक बोरवेल में गिर गया है। जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक वहां हैं और बचाव अभियान चल रहा है। मैं प्रशासन के लगातार संपर्क में हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार