खेल की खबरें | नईम को छह विकेट, मैथ्यूज दोहरे शतक से चूके

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मैथ्यूज 199 रन बनाकर आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। उन्होंने 397 गेंद की अपनी पारी में 19 चौके और एक छक्का मारा।

मैथ्यूज 199 रन बनाकर आउट होने वाले अंतिम बल्लेबाज रहे। उन्होंने 397 गेंद की अपनी पारी में 19 चौके और एक छक्का मारा।

बांग्लादेश को इसके बाद सलामी बल्लेबाजों तमीम इकबाल (नाबाद 35) और महमूदुल हसन (नाबाद 31) ने अच्छी शुरुआत दिलाई जिससे टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक बिना विकेट खोए 79 रन बना लिए हैं।

बांग्लादेश की टीम अभी 321 रन से पीछे है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं।

मैथ्यूज टेस्ट इतिहास में 199 रन पर आउट होने वाले 12वें बल्लेबाज बने। बांग्लादेश के लिए सभी विकेट स्पिनरों ने चटकाए। शाकिब अल हसन ने 60 रन देकर तीन जबकि ताइजुल इस्लाम ने 107 रन देकर एक विकेट चटकाया।

श्रीलंका ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 258 रन से की और सुबह के सत्र में दबदबा बनाया। मैथ्यूज और दिनेश चांदीमल (66) ने पांचवें विकेट की साझेदारी को 136 रन तक पहुंचाया जिसके बाद नईम ने लंच से पहले पांच गेंद में दो विकेट चटकाए।

नईम ने चांदीमल को पगबाधा किया और फिर चार गेंद बाद निरोशन डिकवेला (03) को बोल्ड किया।

मैथ्यूज ने नईम की गेंद पर एक रन के साथ 293 गेंद में 150 रन पूरे किए।

शाकिब ने इसके बाद लगातार गेंदों पर रमेश मेंडिस (01) और लसिथ एम्बुलदेनिया (00) को आउट किया।

मैथ्यूज का विश्व फर्नांडो (नाबाद 17) ने अच्छा साथ दिया। उनके हेलमेट पर तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम की गेंद भी लगी जिसके बाद वह उपचार के लिए ड्रेसिंग रूम लौट गए।

नईम ने असिता फर्नांडो (01) को आउट करके पांचवां विकेट हासिल किया। मैथ्यूज जब दोहरे शतक से आठ रन दूर थे तो विश्व फर्नांडो दोबारा क्रीज पर उतरे। नईम ने हालांकि मैथ्यूज को शाकिब के हाथों कैच कराके उन्हें दोहरे शतक से वंचित कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\