देश की खबरें | एलएनजेपी में छह पुलिसकर्मियों ने प्लाज्मा दान किया
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त कोविड-19 से उबर चुके दिल्ली पुलिस के छह कर्मियों ने मंगलवार को राजधानी के लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में अपना प्लाज्मा दान किया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अस्तपाल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि दिल्ली पुलिस के 100 से अधिक कर्मियों ने कोविड-19 रोगियों के इलाज के लिए प्लाज्मा दान करने की खातिर पंजीकरण कराया है। ड्यूटी के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए और कुछ की जान भी चली गई।

यह भी पढ़े | ओडिशा विधानसभा का मॉनसून सत्र 30 सितंबर से पहले होगा शुरू: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने अस्पताल में आज प्लाज्मा दान शिविर का आयोजन किया, खासकर पुलिस बल के सदस्यों के लिए जिनमें से कई कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे और फिर ठीक हो गए।’’

कुमार ने कहा, ‘‘आज छह कर्मियों ने प्लाज्मा दान किया।’’

यह भी पढ़े | गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, वैध वीजा वाले विदेशी पत्रकारों को परिवार के साथ भारत आने की अनुमति.

अन्य कर्मियों को आने वाले दिनों में प्लाज्मा दान की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रति दिन पांच-छह पुलिसकर्मी यहां आएंगे और अगर वे सभी मानकों को पूरा करते हैं तो वे प्लाज्मा दान कर सकेंगे।’’

एलएनजेपी अस्पताल में केवल कोविड-19 के रोगियों का इलाज हो रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)